Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

सर्वमंगला मंदिर परिसर में 121 पार्थिव शिवलिंगों का हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक

कोरबा 20 अगस्त। हसदेव तट पर अवस्थित मां सर्वमंगला मंदिर, दुरपा परिसर में नमः आयोजन समिति के तत्वावधान में पावन श्रावण माह में दूसरे वर्ष भी 121 पार्थिव शिवलिंगों का निः शुल्क सामूहिक महारुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर के राजपुरोहित नमन पांडे ने बताया कि नमः आयोजन समिति द्वारा यह आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया गया है। समिति का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना और महारुद्राभिषेक का अवसर उपलब्ध कराना है। इसके तहत 121 पार्थिव शिवलिंगों की स्थापना कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विविध पूजन-अर्चन और महारुद्राभिषेक कराया गया। अभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। भक्तों ने जल, दूध और विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान शिव का अभिषेक किया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण और भगवान शिव के जयकारों से पूरा परिसर शिवमय हो गया था।

आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं। नमन पांडे ने कहा कि पार्थिव शिवलिंग पूजन और महारुद्राभिषेक की परंपरा में आस्था रखने वाले भक्तों के लिए यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। सामूहिक आयोजन के माध्यम से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन की सफलता में समिति के सदस्यों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!