Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कोरबा में अजब गजब “हैंडपंप खुद-ब-खुद उगल रहा पानी… आखिर क्या है राज?”राताखार में सावन महीने से लगातार निकल रहा पानी,

कोरबा में अजब गजब “हैंडपंप खुद-ब-खुद उगल रहा पानी… आखिर क्या है राज?”राताखार में सावन महीने से लगातार निकल रहा पानी,

 राताखार क्षेत्र के एक शासकीय स्कूल में लगा हैंडपंप इन दिनों कौतूहल का विषय बना हुआ है। पार्षद रवि चंदेल ने बताया कि सावन की शुरुआत से ही हैंडपंप को बिना चलाए लगातार पानी निकल रहा है। लगातार पानी निकलने की इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

लोगों के मुताबिक हैंडपंप से पानी निकलने की स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद वार्ड पार्षद रवि चंदेल ने नगर निगम और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन आरोप है कि अब तक संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इसकी जांच नहीं की है।

पानी कहां से आ रहा सबसे बड़ा सवाल

हैंडपंप को बिना चलाए पानी निकलने के पीछे आखिर वजह क्या है यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है। क्या इलाके में भूजल स्तर बढ़ने के कारण ऐसा हो रहा है? कहीं पाइपलाइन में तकनीकी समस्या तो नहीं? या फिर इसके पीछे कोई अन्य प्राकृतिक अथवा तकनीकी कारण है? इन सवालों का जवाब विभागीय जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

सूचना के बाद भी जांच नहीं जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल

घटना की जानकारी संबंधित विभागों तक पहुंचने के बावजूद अब तक मौके पर जांच नहीं होने से लोगों में नाराजगी भी है। खासकर स्कूल परिसर से जुड़ा मामला होने के कारण इसकी तकनीकी जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!