Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

बोईदा से अयोध्या धाम दर्शन के लिए 10 श्रद्धालुओं का दल रवाना,विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा एवं सरपंच संजय राज ने दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं

पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत बोईदा से अयोध्या धाम दर्शन के लिए 10 श्रद्धालुओं का दल रवाना हुआ। यात्रा पर रवाना होने से पहले विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा एवं ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा के लिए विदाई दी।विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने कहा कि अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करना सौभाग्य और आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं हमारी संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के साथ लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करती हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान आपसी सहयोग बनाए रखने और सुरक्षित रूप से दर्शन कर वापस लौटने की शुभकामनाएं दीं।वहीं, सरपंच संजय राज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या धाम दर्शन का अवसर हर किसी को आसानी से नहीं मिलता। विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह यात्रा सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला के दर्शन से श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में नए अनुभव प्राप्त होंगे।सरपंच संजय राज ने बताया कि ग्राम पंचायत बोईदा से अब तक 19 दलों को अयोध्या धाम दर्शन कराया जा चुका है, जो दर्शन कर सकुशल वापस लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को धार्मिक एवं पवित्र स्थलों के दर्शन का अवसर मिले, इसके लिए आगे भी प्रयास जारी रहेगा।अयोध्या धाम रवाना हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें पहली बार श्रीरामलला के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है, जिसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। श्रद्धालुओं ने धार्मिक यात्रा का अवसर मिलने पर सरपंच संजय राज एवं विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा का आभार जताया।यात्रा दल में रनकुंवर, शांति बाई, सिरमत बाई, कुमारी बाई, गंगोत्री, श्यामा बाई, मुकली बाई, हरेलिपा बाई एवं शिवकुमारी यादव सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सकुशल यात्रा की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!