Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी की पहल रंग लाई, ढोंढ़ीपारा और मानिकपुर मुक्तिधाम के लिए 1 करोड़ स्वीकृत

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी की पहल रंग लाई, ढोंढ़ीपारा और मानिकपुर मुक्तिधाम के लिए 1 करोड़ स्वीकृ

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA), छत्तीसगढ़ से मंजूरी मिल गई है। इसके तहत शहर के दो मुक्तिधामों के निर्माण और उन्नयन के लिए कुल 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृत राशि में नगर निगम के वार्ड क्रमांक 17 ढोंढ़ीपारा में नवीन मुक्तिधाम निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 33 मानिकपुर स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 50 लाख रुपये शामिल हैं।

नगर निगम द्वारा दोनों कार्यों के प्रस्ताव विधिवत पारित कर SUDA को स्वीकृति के लिए भेजे गए थे। स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण एवं उन्नयन से संबंधित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर कार्य प्रारंभ कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

ढोंढ़ीपारा में नए मुक्तिधाम के निर्माण से क्षेत्रवासियों को व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा। वहीं, मानिकपुर मुक्तिधाम के उन्नयन से वहां नागरिकों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं में विस्तार होगा।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने इस स्वीकृति के लिए कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरबा में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यों के साथ ऐसी मूलभूत सुविधाओं का विकास भी प्राथमिकता में है, जिनकी आवश्यकता प्रत्येक नागरिक को होती है।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को समयबद्ध तरीके से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर और व्यवस्थित सुविधाएं मिल सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!