Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

अयोध्या चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जयसिंह अग्रवाल बोले,बड़े जिम्मेदारों पर भी हो कार्रवाई

  टी पी नगर चौक कोरबा में श्रीराम मंदिर अयोध्‍या में चढ़ावा चाेरी और वित्‍तीय अनियमितताओं के विरेाध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अगुवाई में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया ।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीराम मंदिर अयोध्‍या में चढ़ावा चोरी के इस पूरे प्रकरण में केवल छोटे कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है । इस मामले में पुलिस ने आठ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है जो केवल निचले स्‍तर के कर्मचारियों तक ही कार्यवाही है जबकि ट्रस्‍ट के पदाधिकारियों की भी जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही होनी चाहिए ।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि केवल हिंदुस्‍तान ही नहीं वरन पूरा विश्‍व के लोग जिन्‍होंने श्रीराम मंदिर निर्माण में या फिर दान पेटी में चढ़ावा चढ़ाया है उनके आस्‍था को चोट पहुंचा है, जिसे लोग माफ नहीं करेंगे ।

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय, सदस्‍य अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ भी एफ आई आर होनी चाहिए और दोष सिद्ध होने पर कठोर सजा का प्रावधान होना चाहिए ।

पूर्व महापौर एवं पूर्व जिला अध्‍यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से 200 करोड़ की चोरी, स्‍वर्ण जड़‍ित रामचरित मानस का गायब हो जाना, 200 किलो की चांदी पार कर देना सिर्फ छोटे कर्मचारियों का हाथ नहीं हो सकता जरूर इसमें कुछ बड़े पदाधिकारियों का हाथ होगा ।

पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी ने कहा कि अयोध्‍या एक झांकी है, कांशी म‍थुरी बांकी है । बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है । तिरूपति बालाजी मंदिर में प्रसाद घोटाला भारत के ऐसे कई मंदिर है जहां दान चोरी और घोटाले हो रहे हैं इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रहे हैं । ऐसे ही कुछ लोगों के कारण अमरनाथ में बाबा बर्फानी सिर्फ पांच दिनों अर्तध्‍यान हो गये ।

जिलाध्‍यक्ष ग्रामीण मनोज चौहान ने कहा कि भाजपा को यह स्‍पष्‍ट करना चाहिए कि वह भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे की पवित्रता को नष्‍ट करने वालों को राजनीतिक संरक्षण क्‍यों दिया जा रहा है।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी एन सिंह, पूर्व जिला अध्‍यक्ष सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी, जिला अध्‍यक्ष मनोज चौहान, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, ओबीसी प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष गजानंद साहु, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, अजा प्रकोष्‍ठ के जिलाध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, सेवादल अध्‍यक्ष प्रदीप पुरायणे, आनदं पालीवाल, एफ डी मानिकपुरी,

अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष मो.शाहिद, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा, पालुराम साहु, राजेन्‍द्र तिवारी, मण्‍डल अध्‍यक्ष सुरती कुलदीप, बुद्धेश्‍वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, अश्‍वनी पटेल, मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, पार्षद – रामगोपाल कुर्रे, रवि चंदेल, अनुज जायसवाल, सुकसागर निर्मलकर, प्रेमलता अविनाश बंजारे, अयोध्‍या मस्‍तुल कंवर, बद्री किरण, सुभाष राठौर, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, सनीष कुमार, मनहरण राठौर इंटक,

पूर्व एल्‍डरमेन आरिफ खान, डॉ.रामगोपाल यादव, जिला पदाधिकारी संतोष यादव, सुरेश पटेल, दुष्‍यंत शर्मा, संजू पैकरा, अशोक लोध, पुष्‍पा पात्रे, अनवर रजा, पवन विश्‍वकर्मा, अजीत बर्मन, विवेक श्रीवास, आकाश प्रजापति, नितेश यादव, निलेश दिवान, रितिक वानखड़े, द्रोपति तिवारी, गायत्री चंद्रा, शशि अग्रवाल, ममता अग्रवाल, शांता मंडावे, संगीता श्रीवास, संतोषी यादव, क्रांति सोनी, माधुरी ध्रुव, लक्ष्‍मी महंत, टिंकी महंत, सुभद्रा सिंह, झलकुंवर, बसंती, चंद्रिका चौहान, दामिनी नेताम, अमीता सागर, सीमा कुर्रे, उत्‍तरा, चित्रलेखा, श्‍याम बाई, साबीदा खान, साेनु चौधरी, हिमांशु सिंह, अमित सिंह, कुंजबिहारी साहु, संतोष साहु,

विनय जायसवाल, सुखनंदन सोनकर, आशीष गुप्‍ता, कृष्‍ण कुमार चौकसे, मो.यासीन, अमित साहु, अनिल सिंह, शहजाद अहमद खान, नवंरग निर्मलकर, मोहन लाल, रम्‍हन दास, अमित पन्‍ना, सचिन कुर्रे, तपन हलदार, अजय दीवान, अंजनी दीवान, रज्‍जाक खान, शेख नाजिर, मनोहर लाल, हरवेन्‍द्र सिंह, पांचो बाई, सहिल खान, डाॅ.देव जायसवाल, विनय कुमार, डॉ.सतीष चौहान, गणेश दास महंत, रवि टोप्‍पो, अंकित वर्मा, कमल किशोर, समसुद्दीन, मुस्लिम खान, निजामुद्दीन, ऐशवर्धन, देवीशीष श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, संजय यादव, रामनारायण जायसवाल एवं फरीदा खान सहित अनेकों पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!