Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

दलदल में फंसे हाथी शावक की मौत, रायगढ़ वन क्षेत्र में मचा हड़कंप

दलदल में फंसे हाथी शावक की मौत, रायगढ़ वन क्षेत्र में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक हाथी शावक की दलदल में फंसने से मौत हो गई। घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज स्थित तरकेला गांव के केराझरिया जंगल की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक करीब 35 हाथियों का दल इलाके में विचरण कर रहा था, इसी दौरान करीब पांच महीने का शावक दलदल में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका।

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि रात में हाथियों का झुंड आसपास मौजूद होने के कारण तत्काल रेस्क्यू संभव नहीं हो पाया। सुबह टीम ने पहुंचकर शावक के शव को बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले भी इसी क्षेत्र के घोघरा डैम में एक अन्य हाथी शावक की डूबने से मौत हुई थी। लगातार हो रही हाथियों की मौत को लेकर स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों ने चिंता जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों में बढ़ते दलदली क्षेत्र, संसाधनों की कमी और मानव दखल के कारण हाथियों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!