कोरबा: कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद साहू का ताबड़तोड़ एक्शन! 7 आरोपी गिरफ्तार, सालों से फरार वारंटी भी पुलिस के शिकंजे में

कोरबा। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई में आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 18 अक्टूबर 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान सात आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान शहबाज अली उर्फ बुट्टू उर्फ गोलू, अनुराग कुमार खुटे, दीपक सोनवानी, मोहन केवट, विशाल दास, छोटू यादव और सूरज दास महंत को गिरफ्तार किया गया।

लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी भी गिरफ्तार

इसी कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस ने सुखलाल यादव (48 वर्ष), निवासी रामसागर पारा, दलिया गोदाम हनुमान गली, को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कोरबा में प्रकरण क्रमांक 83/2019 के तहत परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 का मामला दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने आम लोगों से की अपील

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि हुड़दंग, मारपीट, शराब के नशे में गाली-गलौज या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना, पुलिस चौकी या डायल-112 पर सूचना दें।

पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!