Home / Uncategorized / केवी सीआरपीएफ का सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

केवी सीआरपीएफ का सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

बिलासपुर/यु मुरली राव – केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ बिलासपुर ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों का गौरव बढ़ाया, बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया।

इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें कृतेश कुमार खांडे, हर्षवर्धन साहू, भव्या पाण्डेय एवं स्पर्श श्रीवास्तव का परीक्षा परिणाम अति विशिष्ट रहा।

विद्यालय के प्राचार्य रमाकांत कौशिक ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है और भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट परिणामों की अपेक्षा की जाती है।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों के अनुशासन, नियमित अभ्यास और सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। वहीं, विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के समर्थन को दिया।

इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में उत्साह का माहौल है और यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *