Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का बड़ा फैसला, कोरबा निगम की MIC में 5 नए चेहरे शामिल; अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की कमान

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल (MIC) का विस्तार किया गया है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने MIC में 5 नए सदस्यों को शामिल करते हुए उन्हें अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही MIC में प्रभारी सदस्यों की संख्या 9 से बढ़कर 14 हो गई है।

जारी आदेश के अनुसार श्री अशोक चावलानी को सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य तथा नगरीय नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। श्री नरेन्द्र देवांगन को वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण तथा राजस्व विभाग का प्रभारी सदस्य बनाया गया है। वहीं श्रीमती चन्द्रकली जायसवाल को खाद्य, श्री किशनलाल केंवट को शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण तथा श्री प्रेमकुमार साहू को यांत्रिकी एवं सामाजिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विस्तारित MIC में श्री हितानंद अग्रवाल को लोक कर्म, श्रीमती भानुमति जायसवाल को पर्यावरण, श्री अजय गोंड़ को संस्कृति एवं पर्यटन, श्री फिरतराम साहू को जल कार्य तथा श्रीमती धनकुमारी गर्ग को मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा श्रीमती उर्वशी राठौर को महिला एवं बाल विकास, श्रीमती ममता यादव को गरीब उपशमन, श्री अजय कुमार चन्द्रा को अग्निशमन एवं विद्युत संधारण तथा श्री सरोज शांडिल्य को उद्यानिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

MIC के विस्तार के बाद अब निगम के 14 प्रभारी सदस्य अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे। इससे नगर निगम के विकास कार्यों, विभागीय गतिविधियों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा में MIC की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के इस निर्णय से निगम में विभागीय जिम्मेदारियों का दायरा बढ़ा है। अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारी मिलने के बाद अब निगम के कामकाज में उनकी सक्रिय भूमिका देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!