Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जांजगीर-चांपा पुलिस का हरित संकल्प, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए 150 पौधे

SP विजय कुमार पांडेय ने स्वयं आम पौधा रोपण किया

जांजगीर-चांपा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने पुलिस लाइन परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के 150 पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी, नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी अजाक सतरूपा, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर बनेगा।

उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति संरक्षण, हरित पर्यावरण के निर्माण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। जांजगीर-चांपा पुलिस का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में सकारात्मक जनजागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!