Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना : घर-घर पहुंच रही सौर ऊर्जा, महापौर संजूदेवी राजपूत ने नागरिकों से योजना का लाभ लेने की अपील

कोरबा, 14 मई 2026। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब कोरबा में भी लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजूदेवी राजपूत ने स्वयं अपने घर में सोलर पैनल लगवाकर आम नागरिकों को इस जनहितैषी योजना से जुड़ने का संदेश दिया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि नागरिक केवल बिजली उपभोक्ता न रहकर “विद्युत उत्पादक” बनें और बिजली बिल के बोझ से मुक्त हों।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह योजना आम लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगवाकर योजना का लाभ लेने का आग्रह किया।

महापौर संजूदेवी राजपूत के अलावा निगम के कई पार्षदों ने भी अपने घरों में सोलर संयंत्र स्थापित कराए हैं। इनमें पार्षद रवि सिंह चंदेल, अब्दुल रहमान एवं बहत्तर सिंह कंवर शामिल हैं।

2383 से अधिक रजिस्ट्रेशन

नगर निगम कोरबा क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को लेकर लोगों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अब तक 2383 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। निगम प्रशासन द्वारा विद्युत विभाग के सहयोग से वार्डों में शिविर आयोजित कर नागरिकों को योजना की जानकारी दी जा रही है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।

भारी सब्सिडी और बैंक लोन की सुविधा

योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही शेष राशि के लिए कम ब्याज दर पर बैंक ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है।

1 किलोवाट सोलर संयंत्र पर कुल ₹45 हजार की सब्सिडी

2 किलोवाट संयंत्र पर कुल ₹90 हजार की सब्सिडी

3 किलोवाट या अधिक क्षमता पर कुल ₹1.08 लाख तक का अनुदान

योजना के माध्यम से उपभोक्ता अपनी घरेलू बिजली जरूरतें पूरी करने के साथ अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना केवल बिजली बचाने की योजना नहीं, बल्कि “हर घर ऊर्जा उत्पादक” बनाने का राष्ट्रीय अभियान है, जिससे आम नागरिकों को आर्थिक राहत मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!