Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कटघोरा न्यायालय की पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल, शुल्क लेने के बाद भी बदहाल हालात

कटघोरा। कटघोरा न्यायालय परिसर की पार्किंग व्यवस्था को लेकर वाहन चालकों में नाराजगी सामने आ रही है। पार्किंग के नाम पर शुल्क लिए जाने के बावजूद स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का आरोप है। इससे न्यायालय पहुंचने वाले अधिवक्ताओं, पक्षकारों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार पार्किंग क्षेत्र में कई जगह मिट्टी और गड्ढों की समस्या बनी हुई है। बारिश के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं। कीचड़ और गड्ढों के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहनों को पार्क करने के साथ-साथ वहां से निकालने में भी दिक्कत होती है।

वाहन चालकों का कहना है कि जब पार्किंग के लिए शुल्क लिया जा रहा है, तो पार्किंग स्थल का समतलीकरण, साफ-सफाई और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। न्यायालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता, पक्षकार और आम नागरिक पहुंचते हैं, ऐसे में व्यवस्थित पार्किंग सुविधा जरूरी है।अब लोगों की नजर इस बात पर है कि पार्किंग शुल्क से प्राप्त राशि के बावजूद व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं किया जा रहा है। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने संबंधित जिम्मेदारों से पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर गड्ढों को भरने, जमीन का समतलीकरण कराने और बारिश के दौरान होने वाली कीचड़ की समस्या दूर करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!