Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 05 जून को धुरकोट में समाधान शिविर का होगा आयोजन

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 05 जून को धुरकोट में समाधान शिविर का होगा आयोजन

    (सक्ती) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत हाईस्कूल धुरकोट में 05 जून 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर धुरकोट में ग्राम धुरकोट, बिलाईगढ़ सिघवा, बिनौधा, दर्री, गिरगिरा, खरकेना, मेढ़ापाली, बघौद, अकोलजमोरा, भांकरपाली, सुरसी, डूमरपाली, कंवली, केनापाली, खैरमुड़ा, कोमो, ओड़ेकेरा एवं सराईपाली ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सक्ती को धुरकोट शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *