Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

पिकनिक मनाने गए एसईसीएल कर्मी की डूबने से मौत, 24 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने शव किया बरामद

कोरबा। जिले के पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए 24 वर्षीय एसईसीएल कर्मी सुभांशु ध्रुव की नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार को हुई इस घटना के बाद सोमवार सुबह करीब 24 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने उनका शव बरामद किया।

कोरबा निवासी सुभांशु ध्रुव अपने पांच दोस्तों के साथ सतरेंगा गए थे। बताया गया कि सभी दोस्त नदी में बने एक टापू तक जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सुभांशु वापस लौटते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सोमवार सुबह नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11:30 बजे सुभांशु का शव नदी से बाहर निकाला गया। लेमरू पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। सुभांशु के परिवार के लिए यह दूसरी बड़ी क्षति है। चार साल पहले उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति के तहत एसईसीएल में नौकरी मिली थी। वह पिछले ढाई साल से एसईसीएल कोरबा क्षेत्र की सेंट्रल वर्कशॉप में कार्यरत थे। इस घटना के बाद सतरेंगा पहुंचे अन्य पर्यटकों में भी चिंता देखी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी और जलाशयों के गहरे इलाकों में जाने से बचें और अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!