Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / KORBA:महिला की झोपड़ी बलपूर्वक तोड़ दिए,एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ शिकायत

KORBA:महिला की झोपड़ी बलपूर्वक तोड़ दिए,एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ शिकायत

0 थाना कटघोरा में पीड़िता ने न्याय के लिए लगाई गुहार, ग्राम पंचायत अमलडीहा का मामला

कोरबा-पोड़ी उपरोड़ा। ग्राम अमलडीहा निवासी एक बेवा बुजर्ग पीड़िता ने गांव के एक दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ थाना कटघोरा में शिकायत पेश की है। बेवा महिला का आरोप है कि उक्त लोगो ने बलपूर्वक महिला की झोपड़ी तोड़ दी और महिला के साथ गाली गलौच कर दुर्व्यवहार कर उसे प्रताड़ित किये हैं।महिला ने मामले की शिकायत कटघोरा थाना में की है, जहां पुलिस ने उचित जांच का आस्वासन देकर दोषियों पर कार्यवाही की बात कही है। 

मामला जिला कोरबा के विकासखंड पौड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलडीहा का है।जहां पीड़ित बेवा महिला लम्बे समय से पैतृक शासकीय कब्जे की भूमि पर झोपड़ी बनाकर स्वयं व नाबालिक बेटी के साथ निवास कर रही है तथा उक्त काबिज भूमि पर खेती किसानी कर जीवन यापन कर रही है।

पीड़िता के अनुसार दिनांक 29 जून 2026 को गांव के रमशीला पटेल,कीर्तिसाय पटेल,हीरादास महंत,पहारिन पटेल,परसहीन महंत,रमला बाई कंवर,अंजू पटेल,राम विलास पटेल,भैरोतलहीन,फोरबहिन,अनसुइया कंवर, सुकरिता यादव,फुलेश्वरी बाई,संताबाई पटेल,अमरीका साय ने जबरन व बलपूर्वक मेरी झोपड़ी तोड़ दी है तथा इस दौरान इन्होंने मेरे साथ अभद्रता करते हुए अश्लीलता की हदें पार कर गाली गलौच किये तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मुझे बेघर कर दिया है।

पीड़िता चंदन बाई के शिकायत आवेदन पर पुलिस ने उचित जाँच करने की बात कही है, अब देखना ये है कि पीड़िता पर जुल्म करने वालो के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है और महिला को किस तरह न्याय मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *