Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर में हिंदी कार्यशाला तथा कवि-गोष्ठी आयोजित

बिलासपुर यू मुरली राव – रेलवे भर्ती बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला एवं कवि-गोष्ठी आयोजित की गई। प्रथम सत्र में ‘प्रशासनिक शब्दावली’ विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए ।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक कार्यलय, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तथा रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से आमंत्रित कार्मिकों ने काव्य पाठ किया। इसके अतिरिक्त बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, दुर्ग एवं आसपास के नगरों से आए साहित्यकारों के द्वारा भी काव्य पाठ किया गया।अतिथियों के स्वागत के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरविन्द्र कुमार मेश्राम/ प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर तथा श्री पीयूष गुप्ता/ अध्यक्ष, रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप-प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम का संयोजन श्री सुजेश कुमार शर्मा, रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर के द्वारा किया गया। द्वितीय सत्र में कवि-गोष्ठी का संचालन श्री राकेश कुमार श्रीवास के द्वारा किया गया।

इस क्रम में लगातार तीन घंटों तक लगभग चालीस साहित्यकारों ने काव्य-पाठ किया.कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अरविन्द्र कुमार मेश्राम/ प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चय ही रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर में राजभाषा के प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण कार्य निष्पादित किए जा रहे हैं तथा स्वयं काव्य पाठ करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यालय में कवि-गोष्ठी के आयोजन की सुदीर्घ परंपरा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष पीयूष गुप्ता/ अध्यक्ष, रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर ने अपने उद्बोधन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कविता हृदय की भावना होती है तथा उन्होंने आगे कहा कि भारत के संविधान में वर्णित राजभाषा संबंधित अनुच्छेदों तथा गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर में हिंदी कार्यशाला, साहित्यकारों की जयंती तथा कवि-गोष्ठी का नियमित आयोजन रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज की कार्यशाला तथा कवि-गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया है। रेल कार्यालयों एवं क्षेत्र से आए समस्त साहित्यकारों का अभिनंदन किया गया तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। श्री यू. एस. एस. राव/ सहायक सचिव, रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर के समस्त कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!