Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रशांत राठौर ने लहराया परचम, 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

कोरबा -केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के कक्षा 12वीं के छात्र प्रशांत राठौर ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।प्रशांत राठौर भठोरा प्रेम नगर निवासी अनिल कुमार राठौर एवं श्रीमती मंजू राठौर के सुपुत्र हैं। वे समाज सेविका एवं भाजपा नेत्री श्रीमती माधुरी सिंह राठौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा (रजि.) के भतीजे हैं।प्रशांत की इस शानदार सफलता पर परिवारजनों, इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनकी मेहनत,लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे परिवार और समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!