Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

मालती किन्नर की गद्दी को लेकर महाभारत! जम्मू से आए किन्नरों का विरोध, SP ऑफिस पहुंचा विवाद

कोरबा। किन्नर समाज में गुरु गद्दी को लेकर विवाद सामने आया है। कोरबा में मालती किन्नर की गद्दी को लेकर स्थानीय किन्नर समाज और जम्मू से पहुंचे किन्नरों के बीच मतभेद की स्थिति बनी हुई है। विवाद बढ़ने के बाद मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच गया है।

बताया गया कि मालती किन्नर के निधन के बाद उनकी गुरु गद्दी को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि जम्मू से कुछ किन्नर कोरबा पहुंचे और मालती किन्नर की गद्दी संभालने का दावा किया। स्थानीय किन्नर समाज ने इसका विरोध किया है।

मामले को लेकर रायगढ़ की पूर्व महापौर मधु किन्नर के नेतृत्व में किन्नर समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने जम्मू से आए किन्नरों के कोरबा में रहने और गद्दी संभालने के दावे पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की।दोनों पक्षों की ओर से गुरु गद्दी को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल विवाद को लेकर आगे की कार्रवाई स्पष्ट नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!