Home / बिलासपुर / ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, आत्महत्या या हादसा

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, आत्महत्या या हादसा

​बिलासपुर,27 मार्च न्यायधानी के अमेरी फाटक इलाके में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक दिल दहला देने वाली घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के निवासी लक्ष्मी प्रसाद शर्मा रेलवे ट्रैक पार करते समय या वहां मौजूदगी के दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि शरीर क्षत-विक्षत हो गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया!सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *